Home उत्तराखंड चमोली:ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ के कपाट
बद्रीनाथ/ चमोली
भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट आज शुक्रवार को सुबह ठीक 4-30 बजे पूरे विधान के साथ खोल दिए गए।
इस बार बेहद सादगी के साथ कपाट खोले गए।
कपाटोद्घाटन मे मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु, हकहकूकधारियो सहित केवल कुछ लोग ही शामिल हो सके।
इस दौरान मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिग का पालन किया गया। इससे पूर्व पूरे मंदिर परिसर को सेनेटाइज्ड किया गया।